विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्लिंकिट की बढीं मुश्किलें... खराब अंडों की शिकायत पर एफएसएसएआई ने से मांगा जवाब

Published: Fri, 15 May 2026 09:09 PM (IST)

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ब्लिंकिट से उसके प्लेटफॉर्म पर खराब गुणवत्ता वाले अंडे बेचने की ग्राहकों की शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एफएसएसएआई ने ब्लिंकिट से खराब अंडों पर स्पष्टीकरण मांगा

  2. ग्राहकों ने बदबूदार, रबर जैसे अंडों की शिकायत की

  3. ई-कॉमर्स कंपनियां उत्पाद गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार: एफएसएसएआई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने क्विक-कामर्स कंपनी ब्लिंकिट से उसके प्लेटफार्म पर खराब क्वालिटी के अंडे बेचने की ग्राहकों की शिकायतों के बारे में सफाई मांगी है। एफएसएसएआई ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर ग्राहकों की शिकायतों का खुद से संज्ञान लिया है।

सूत्रों ने बताया कि एफएसएसएआई ने शुक्रवार को ब्लिंकिट कामर्स प्राइवेट लिमिटेड को पत्र लिखकर शिकायतों के बारे में एक हफ्ते के अंदर पूरी कार्रवाई रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कई ग्राहकों ने अंडों से बदबू आने और उनके रबर जैसे होने की शिकायत की है।उन्होंने यह भी कहा कि ई-कामर्स कंपनियां भी अपने प्लेटफार्म पर बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स की क्वालिटी के लिए जिम्मेदार होती हैं।

तीन दिसंबर 2024 की एक एडवाइजरी में एफएसएसएआई ने कहा था, 'फूड सेक्टर में ई-कामर्स के बढ़ते चलन को देखते हुए आनलाइन बेचे जाने वाले फूड प्रोडक्ट्स की सुरक्षा, क्वालिटी और असलियत पक्की करने के लिए ई-कामर्स फूड बिजनेस आपरेटर्स द्वारा नियमों का पालन करना बहुत जरूरी हो जाता है।'