विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:30 PM (IST)

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने असुरक्षित पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के लिए बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है।

बिसलेरी के पानी में मिले खतरनाक केमिकल (फाइल फोटो)

बिसलेरी के पानी में मिले खतरनाक केमिकल (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रविवार को बिस्लेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। पीटीआई के अनुसार, यह कार्रवाई असुरक्षित पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर को लेकर की गई है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब एफएसएसएआई बेवरेज कंपनियों की जांच कर रहा है। इसमें रेड बुल के साथ चल रहा विवाद भी शामिल है, जो अपने उत्पाद को एनर्जी ड्रिंक के रूप में वर्गीकृत करने को लेकर है।

एफएसएसएआई की जांच में बिसलेरी इंटरनेशनल के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स पाए जाने के कारण इसे असुरक्षित घोषित किया गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कंपनी के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी भी दी गई है।

लेबल के इस्तेमाल पर आपत्ति

जून में एफएसएसएआई ने एनर्जी ड्रिंक के लेबल के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। नियामक का तर्क है कि कुछ पेय पदार्थों में बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी मिलाई जाती है, और इस तरह के वर्गीकरण से उपभोक्ता गुमराह हो सकते हैं, जिससे वे इनका ज्यादा सेवन कर सकते हैं।

रेड बुल, पेप्सिको, मॉन्स्टर बेवरेज और रिलायंस कंज्यूमर ने नियामक के इस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उनका तर्क है कि ये प्रतिबंध बिना किसी पूर्व सूचना के लगाए गए थे।

रेड बुल को कोर्ट से मिला स्टे

रेड बुल को अदालत से एक स्टे मिल गया है, जिससे उसे एनर्जी ड्रिंक लेबल का इस्तेमाल जारी रखने की अनुमति मिल गई है। वहीं, अन्य कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद इस वर्गीकरण का इस्तेमाल बंद कर दें।

एफएसएसएआई ने रेड बुल को मिली इस राहत को चुनौती दी है। नियामक का तर्क है कि इससे कंपनी को अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अनुचित व्यावसायिक लाभ मिलता है। इस मामले की सुनवाई जनवरी में होनी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।