IIT बॉम्बे से SpaceX तक का सफर: कौन हैं देवेंद्र चपलोट? जिसे एलन मस्क ने अपनी टीम में किया शामिल
भारतीय मूल के एआई और रोबोटिक्स विशेषज्ञ देवेंद्र चपलोट अब एलन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स और एआई स्टार्टअप एक्सएआई का हिस्सा बन गए हैं।
-1773485126177_m.webp)
भारतीय एआई विशेषज्ञ देवेंद्र चपलोट को एलन मस्क ने अपनी टीम में किया शामिल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के AI और रोबोटिक्स विशेषज्ञ देवेंद्र चपलोट अब दुनिया के मशहूर उद्योगपति एलन मस्क की कंपनियों के साथ काम करेंगे। एलन मस्क ने उन्हें अपनी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप एक्सएआई की टीम में शामिल किया है। देवेंद्र चपलोट ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।
सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी
देवेंद्र चपलोट ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह एलन मस्क की टीम के साथ मिलकर 'सुपरइंटेलिजेंस' बनाने के लिए काम करेंगे। उनके इस पोस्ट पर एलन मस्क ने जवाब देते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद यह खबर तकनीक और एआई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
देवेंद्र चपलोट ने IIT बॉम्बे से 2014 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके साथ ही उन्होंने एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में भी माइनर पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी के मशीन लर्निंग विभाग से पीएचडी पूरी की।
एआई और रोबोटिक्स में किया काम
अपनी पीएचडी के दौरान उन्होंने ऐसे स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम पर काम किया जो खुद से ही रास्ता खोज सकें। पढ़ाई के बाद उन्होंने सेमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में लगभग एक साल तक काम किया। इसके बाद वह फसबुक एआई रिसर्च से जुड़ गए, जहां उन्होंने कंप्यूटर विजन और रोबोटिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया।
Welcome to @xAI! https://t.co/5tAdHPJmfx
— Elon Musk (@elonmusk) March 13, 2026
साल 2020 में देवेंद्र चपलोट मिस्ट्रल AI से जुड़े। यहां उन्होंने मल्टीमॉडल रिसर्च टीम का नेतृत्व किया और कई बड़े एआई मॉडल के प्रशिक्षण में भूमिका निभाई। इनमें पिक्स्ट्रल लार्ज, पिक्स्ट्रल 12बी, मिस्त्राल 7बी, मिक्स्ट्रल 8x7बी और मिस्त्राल लार्ज जैसे मॉडल शामिल हैं।
नई AI कंपनी की स्थापना टीम में भी रहे
बाद में देवेंद्र चपलोट Thinking Machine Labs की संस्थापक टीम के सदस्य भी बने। यह कंपनी एआई रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर काम करती है। चपलोट ने अपने पोस्ट में कहा कि रोबोटिक्स रिसर्च और एआई मॉडल बनाने का उनका सफर कई असाधारण लोगों के साथ रहा है।
देवेंद्र चपलोट को उनके शोध कार्य के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्हें 2020 में फेसबुक फेलोशिप और CVPR 2020 AI हैबिटैट ऑब्जेक्ट नेविगेशन चैलेंज में जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा 2018 में CVPR 2018 विजुअल SLAM के लिए डीप लर्निंग कार्यशाला में उन्हें बेस्ट पेपर अवॉर्ड भी मिला था।
xAI में तकनीकी टीम का हिस्सा
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार अब वह xAI में तकनीकी स्टाफ के सदस्य के रूप में काम करेंगे। देवेंद्र चपलोट ने कहा कि अपने अध्ययन और रिसर्च के प्रति उनका जुनून उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अब एलन मस्क की टीम के साथ काम करना उनके करियर का एक नया और महत्वपूर्ण चरण है।
