मध्य प्रदेश के छतरपुर में चार क्विंटल विस्फोटक बरामद
मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने आज चार क्विंटल विस्फोटक बरामद किया है। विस्फोटक को कार के जरिये उत्तर प्रदेश के महोबा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 12:57 PM (IST)
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने आज चार क्विंटल विस्फोटक बरामद किया है। विस्फोटक को कार के जरिये उत्तर प्रदेश के महोबा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक कार से विस्फोटक ले जाया जा रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने कार ली तलाशी ली तो उसमे से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस प्रदेश के विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें