यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में चार नामांकन पर्चे दाखिल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम प्रदेश के गृह जेल एवं सहकारिता मंत्री ...और पढ़ें

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम प्रदेश के गृह जेल एवं सहकारिता मंत्री ननकीराम कंवर ओर रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी प्रत्याशी भुवनेश्वर राठिया ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
गोगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम पाली तानाखारविधानसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हैं। उधर छत्तीसगढ़ के गृह जेल एवं सहकारिता मंत्री ननकीराम कंवर भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वे पिछले तीन चुनावों से इस क्षेत्र से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस के बागी प्रत्याशी भुनेश्वर राठिया ने भी नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने के बाद क्षेत्र के राठिया समाज ने विद्रोह कर दिया है और समाज की ओर से राठिया को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतार दिया है।
इसके अलावा कोरबा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अरविन्द शर्मा ने भी बुधवार को नामांकन दाखिल किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
