मैसूर में स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत और 31 घायल
मैसूर जिले के पेरियापटना में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।
-1792128748181_m.webp)
कर्नाटक में सड़क हादसे में 4 की मौत।
डिजिटल डेस्क, मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान बस ड्राइवर सुनील और कंडक्टर सुनाद (दोनों कर्नाटक के रहने वाले) तथा यात्री आफताब (केरल के कोझिकोड का निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
दो लोगों की मौके पर ही मौत
यह हादसा मैसूर जिले के पेरियापटना में सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। बेंगलुरु से कोझिकोड जा रही बस सामने से आ रहे एक लॉरी (ट्रक) से टकरा गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
घायलों की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि घायल हुए 31 यात्रियों में से तीन की हालत गंभीर है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: मस्जिद की छत पर शराब पीने के आरोप में पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित
