Move to Jagran APP

हैदराबाद: मकान में फटा एलपीजी सिलेंडर, चार लोग घायल

हैदराबाद में एक घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। घटना 29 फरवरी देर रात की है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 12:43 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 12:43 PM (IST)
हैदराबाद: मकान में फटा एलपीजी सिलेंडर, चार लोग घायल
हैदराबाद: मकान में फटा एलपीजी सिलेंडर, चार लोग घायल

तेलंगाना, एएनाइ। हैदराबाद में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां के मालकपेट इलाके में एक घर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए है। ये घटना 29 फरवरी शनिवार की रात को हुई है। फिलहाल चारों पीड़ितों की हालत स्थिर है। पीडितों की पहचान लक्ष्मैया, यदम्मा, मुकेश और तेजस्विनी के रूप में की गई है। मलकपेट पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

loksabha election banner

जानकारी के लिए बता दें की हैदराबाद पुलिस ने आज 11 बच्चियों को मानव तस्करी से बचाया है। 

सिकंद्राबाद में सिलेंडर फटने से घायल हुए छह लोग

हाल ही में ऐसी ही एक घटना 10 फरवरी को घटी थी। हैदराबाद के ही सिकंद्राबाद के वारसीगुडा में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया था। इस दौरान छह लोग गंभीर रुप से झुलस गए थे। हादसे में परिणामस्वरूप एक दंपति और उनके चार बच्चे जल गए। घायलों को तुरंत ही गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही पुलिस और वैज्ञानिक सुराग दल मौके पर पहुंच गए थे।

पिछले साल  कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट

तेलंगाना के हैदराबाद में कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया है। हैदराबाद स्थित इस फैक्ट्री में सोमवार रात धमाका हो गया। इस विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग मामूली रुप से घायल हुए थे। ये हादसा शहर के जीविका लाइफ साइंसेज प्रा लि में हुआ है। पुलिस आयुक्त पुरुषोत्तम ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह से हुआ इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। पुलिस ने कैमिकल फैक्ट्री के प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: New Technique: गेंहू, गन्ना के अपशिष्ट को प्लास्टिक में मिलाकर बनेंगे कार के बॉनट Agra News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.