विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्रिपुरा में बीएसएफ चौकी के पास बने चार अवैध मकान ध्वस्त, कुछ दिन पहले दिया गया था नोटिस

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:36 AM (IST)

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में आशाबाड़ी सीमा चौकी के पास सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से बनाए गए चार मकानों को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, बीएसएफ, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

त्रिपुरा में बीएसएफ चौकी के पास बने चार अवैध मकान ध्वस्त

त्रिपुरा में बीएसएफ चौकी के पास बने चार अवैध मकान ध्वस्त

HighLights

  1. बीएसएफ, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की

  2. सीमा चौकी के पास बीएसएफ जवानों पर तस्करों के हमले के बाद यह कार्रवाई हुई है

पीटीआई, अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में आशाबाड़ी सीमा चौकी के पास सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से बनाए गए चार मकानों को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बीएसएफ, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सीमा चौकी के पास बीएसएफ जवानों पर तस्करों के हमले के बाद यह कार्रवाई हुई है।

दो नवंबर को को हुए इस हमले में सहायक कमांडेंट सहित बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए थे।

हालांकि बोक्सानगर थाने के प्रभारी अधिकारी हिमाद्री सरकार ने कहा कि बेदखली अभियान का बीएसएफ कर्मियों पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है।

हिमाद्री सरकार ने बताया कि संबंधित लोगों को सरकारी जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आशाबाड़ी में बीएसएफ कर्मियों पर हुए हमले के संबंध में पुलिस अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।