पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का मंगलुरू में निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मंगलुरू में निधन हो गया।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 04:12 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का सोमवार को मंगलुरू में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। धनंजय कुमार 1996 में नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्री, 1999-2000 में एनडीए के शासन में वो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और 2000-2003 तक केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री भी थे। कुमार लगातार 4 बार लोकसभा में मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें