विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल का आचरण ठीक नहीं, देश से माफी मांगे... 200 से अधिक पूर्व अधिकारियों ने लिखा लेटर

Published: Tue, 17 Mar 2026 09:46 PM (IST)

204 पूर्व सैन्य व सिविल अधिकारियों ने राहुल गांधी से संसद में उनके आचरण के लिए राष्ट्र से माफी मांगने की अपील की है। खुले पत्र में कहा गया है कि संसद की सीढ़ियों पर चाय-बिस्किट खाना संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है। 

राहुल गांधी से संसदीय आचरण पर माफी की मांग

राहुल गांधी से संसदीय आचरण पर माफी की मांग

HighLights

  1. राहुल गांधी से संसदीय आचरण पर माफी की मांग

  2. संसद की सीढ़ियों पर विरोध को अशोभनीय बताया

  3. लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर जोर

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्व सैन्य व सिविल अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ वकीलों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संसद परिसर में अपने आचरण के लिए राष्ट्र से माफी मांगने की अपील की।

आम जनता के नाम जारी खुले पत्र में 204 सेवानिवृत अधिकारियों ने संसद भवन की सीढि़यों पर राहुल गांधी के अन्य सांसदों के साथ बैठकर चाय पीने और बिस्किट खाने को संसदीय परंपराओं, नियमों और लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशों का उल्लंघन बताया।

राहुल गांधी से संसदीय आचरण पर माफी की मांग

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद के समन्वय में हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि ऐसा आचरण स्थापित व्यवहार और शिष्टाचार के मानदंडों की स्पष्ट उपेक्षा तथा अहंकार और विशेषाधिकार की मानसिकता को दर्शाता है।

पूर्व अधिकारियों के अनुसार राहुल गांधी का अन्य सांसदों के साथ संसद की सीढि़यों पर विरोध प्रदर्शन पूरी तरह अशोभनीय था। उनके अनुसार संसद की सीढि़यां कोई तमाशा या राजनीतिक रंगमंच नहीं हैं।

संसद की सीढ़ियों पर विरोध को अशोभनीय बताया

संसद को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी गरिमा हर समय, परिसर के गलियारों और सीढि़यों सहित, संरक्षित रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बार-बार ऐसा आचरण सार्वजनिक विमर्श के स्तर को गिरा रहा है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा है।

राहुल गांधी का बार-बार ऐसा आचरण लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति कम सम्मान और व्यक्तिगत विशेषाधिकार की भावना से प्रेरित है। हस्ताक्षर करने वालों में 116 पूर्व अधिकारी और 84 पूर्व नौकरशाह हैं, जिनमें चार पूर्व राजदूत और चार वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं।

लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर जोर

संसद की कार्यवाही को देश और आम जनता के लिए अहम बताते हुए पूर्व सैन्य अधिकारियों व पूर्व नौकरशाहों ने कहा कि इसे इस तरीके से बाधित या तुच्छ नहीं किया जाना चाहिए।

उनके अनुसार सरकार पर सवाल उठाने के प्रयास में राहुल गांधी लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो चिंताजनक है। कई दशकों तक सार्वजनिक जीवन में देश की सेवा करने का हवाला देते हुए उन्होंने राहुल गांधी और उनके सहयोगियों द्वारा बार-बार ऐसे आचरण पर गहरा दुख जताया।

उनके अनुसार में कहा गया, जिसमें संसद की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।