Move to Jagran APP

पूर्व मिस चंडीगढ़ ने भारती अरोड़ा को भेजा नोटिस

पूर्व आइएएस के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली कथित पीड़िता पूर्व मिस चंडीगढ़ व आइपीएस भारती अरोड़ा के बीच सीधी जंग शुरू हो गई है। पीड़िता ने अरोड़ा को मानहानि का नोटिस भेजा है। इधर, अरोड़ा भी पीड़िता को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2015 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 09:11 PM (IST)
पूर्व मिस चंडीगढ़ ने भारती अरोड़ा को भेजा नोटिस

जागरण संवाददाता, गुड़गांव। पूर्व आइएएस के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली कथित पीड़िता पूर्व मिस चंडीगढ़ व आइपीएस भारती अरोड़ा के बीच सीधी जंग शुरू हो गई है। पीड़िता ने अरोड़ा को मानहानि का नोटिस भेजा है। इधर, अरोड़ा भी पीड़िता को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं।

loksabha election banner

जिले में उपायुक्त के पद पर लगभग दो वर्ष तक तैनात रहे एक पूर्व आइएएस अधिकारी के बेटे अजय भारद्वाज पर पीडि़ता ने दुष्कर्म का आरोप लगा रखा है। मामला न्यायालय के विचाराधीन है। इस मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) भारती अरोड़ा ने पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क से कहा था कि भारद्वाज व उसके परिवार को परेशान न किया जाए। उसे गलत न फंसाया जाए। इस पर विर्क ने कहा कि आप इस मामले से हट जाएं अन्यथा गलत हो जाएगा। इसके बाद अरोड़ा ने विर्क के खिलाफ शिकायत पुलिस महानिदेशक को भेज दी थी। साथ ही विर्क ने भी अरोड़ा के खिलाफ शिकायत भेज दी थी।

अरोड़ा ने जहां विर्क पर भारद्वाज व उसके परिवार को जबरन फंसाने का आरोप लगाया है, वहीं विर्क ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि भारद्वाज के परिवार से अरोड़ा के नजदीकी संबंध हैं। इस वजह से वह उसका पक्ष ले रही हैं। शिकायतें सार्वजनिक होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। अरोड़ा ने विर्क पर पीडि़ता के साथ संबंध का आरोप लगाया दिया। इस विषय को पीडि़ता, जो कि मिस चंडीगढ़ रह चुकी है, ने गंभीरता लिया है। उसने बुधवार शाम अरोड़ा के पास मानहानि का नोटिस भेजवा दिया। साथ ही अदालत की अवमानना का भी नोटिस भेज दिया है। इस तरह लड़ाई अब विर्क बनाम अरोड़ा के बीच न होकर पीडि़ता बनाम अरोड़ा हो गई है।

पढ़ेंःदो आइपीएस अफसर भारती व विर्क के विवाद पर जांच के आदेश

इस मामले में क्या कहा भारती अरोड़ा ने

''मुझे अभी नोटिस नहीं मिली है। मिलने के बाद जवाब दूंगी। जहां तक आरोप का सवाल है तो मैं भी पीडि़ता को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हूं। मेरे पर भी आरोपी व उसकी बहन के साथ नजदीकी संबंध होने का आरोप लगाया गया है। मैंने अजय भारद्वाज मामले की जांच की थी। मुझे लगा था कि उसे व उसके परिवार को गलत फंसाया जा रहा है।''

-भारती अरोड़ा, संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), गुड़गांव।

पढ़ेंःमहिला IPS का आरोप, मिस चंडीगढ़ पर फिदा हैं कमिश्नर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.