यूसुफ पठान के बाद अब स्पिनर राधा यादव के लिए भी जमीन की मांग, बनाई जाएगी क्रिकेट अकादमी
गुजरात सरकार द्वारा पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद यूसुफ पठान को जमीन देने का प्रस्ताव रखने के ...और पढ़ें

यूसुफ पठान के बाद भारतीय स्पिनर राधा यादव को क्रिकेट अकादमी के लिए जमीन देने की मांग
HighLights
राधा फिलहाल इनडोर क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं
राधा बोलीं प्रस्तावित क्रिकेट मैदान का विकास अपने खर्च पर किया जाएगा
पीटीआई, वडोदरा। गुजरात सरकार द्वारा पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद यूसुफ पठान को जमीन देने का प्रस्ताव रखने के कुछ दिनों बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर राधा यादव के लिए भी क्रिकेट अकादमी स्थापित करने हेतु जमीन की मांग की गई है।
वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद बंदिश शाह ने शुक्रवार को बताया कि नगर निगम की टाउन प्लानिंग योजना के तहत राधा यादव को भूखंड आवंटित करने का प्रस्ताव सौंपा गया है।
इसका उद्देश्य स्थानीय बच्चों और युवा खिलाड़ियों को बेहतर क्रिकेट प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। शाह ने कहा कि वडोदरा को खेल नगरी के रूप में विकसित करने की सामूहिक योजना है।
राधा फिलहाल इनडोर क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं, लेकिन बेहतर प्रशिक्षण के लिए आउटडोर मैदान जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित क्रिकेट मैदान का विकास अपने खर्च पर किया जाएगा और नगर निगम को किराया भी दिया जाएगा।
नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष वर्षा व्यास ने कहा कि उन्हें फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है, लेकिन राधा यादव की ओर से प्रस्ताव आने पर उस पर विचार किया जाएगा।
