Move to Jagran APP

मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोग बचाए गए

मुंबई में बांद्रा वर्ली सी-लिंक के पास अरब सागर में एक नाव डूब गयी। हालांकि इसमें सवार 15 लोगों को बचा लिया गया है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 11:08 AM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 01:16 PM (IST)
मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोग बचाए गए
मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोग बचाए गए

मुंबई (प्रेट्र)। माहिम में बांद्रा वर्ली सी-लिंक के पास अरब सागर में एक नाव डूब गयी। इस नाव को तैरते रेस्तरां में तब्दील किया गया था। हालांकि इसमें सवार 15 लोगों को बचा लिया गया है।

loksabha election banner

आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बांद्रा वर्ली सी-लिंक से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शाम करीब 6.20 बजे फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद तुरंत यह संदेश बांद्रा पुलिस के साथ-साथ तटीय पुलिस को भेज दिया गया। बांद्रा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'आर्ट' नामक कंपनी की इस नौका से 15 लोगों को बचाया गया है। हालांकि, तटरक्षक दल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई एसओएस नहीं मिला।

मुंबई भाजपा के महासचिव विवेकानंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि तैरता हुआ रेस्तरां दरअसल एक मछली पकड़ने वाली नौका थी, जिसे गैरकानूनी रूप से पार्टी करने वाली नौका में तब्दील कर दिया गया था। उन्होंने इस तैरते रेस्तरां का संचालन करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.