कर्नाटक: मंगलुरु में इंडिगो के विमान में तकनीकी समस्या के कारण रोकी गई उड़ान, टेकऑफ के दौरान दिखी थी चिंगारी
मंगलुरु एयरपोर्ट पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान रनवे ...और पढ़ें

मंगलुरु में इंडिगो के विमान में तकनीकी समस्या के कारण रोकी गई उड़ान
HighLights
टेकऑफ के दौरान विमान के नीचे चिंगारियां दिखीं
पायलट ने ब्रेक लगाकर विमान को रनवे पर रोक दिया
पीटीआई, मंगलुरु। मंगलुरु एयरपोर्ट पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान रनवे पर आगे बढ़ रहा था, तभी पायलटों को समस्या का पता चला।
स्थिति को भांपते हुए पायलटों ने टेकऑफ रोक दिया और विमान को वापस पार्किंग बे में ले गए। विमान में सवार सभी 229 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि विमान में पूर्व सांसद नलिन कुमार कटील भी सवार थे।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार को शाम करीब 6.05 बजे मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार उड़ान संख्या 6ई 388 के टेकआफ से कुछ ही समय पहले तकनीकी समस्या का पता चला।
इस बीच स्थानीय खबरों में कहा गया कि टेकऑफ के दौरान विमान के नीचे चिंगारियां दिखीं और उसका एक टायर फट गया। इसके बाद पायलट ने ब्रेक लगाकर विमान को रनवे पर रोक दिया।
हालांकि चिंगारियां दिखने या टायर फटने के दावों के इंडिगो के बयान में पुष्टि नहीं की गई। जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया।