विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया के 100 टिकाऊ सार्वजनिक यातायात वाले शहरों में ये हैं 5 भारतीय शहर

By Srishti VermaEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 05:22 PM (IST)

मुंबई और नई दिल्ली की रैंकिंग खराब होने का कारण दोनों शहरों में बढ़ते प्रदूषण स्तर को बताया गया है।

दुनिया के 100 टिकाऊ सार्वजनिक यातायात वाले शहरों में ये हैं 5 भारतीय शहर
दुनिया के 100 टिकाऊ सार्वजनिक यातायात वाले शहरों में ये हैं 5 भारतीय शहर

नई दिल्ली (जेएनएन)। ग्लोबल डिजाइन एंड कंसल्टेंसी फॉर नेचुरल एंड बिल्ट असेट्स फर्म अर्काडिस द्वारा जारी 2017 सस्टेनेबल सिटीज मोबिलिटी इंडेक्स के शीर्ष सौ शहरों में भारत के पांच शहरों चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली,
मुंबई और कोलकाता ने स्थान पाया है। मुंबई और नई दिल्ली की रैंकिंग खराब होने का कारण दोनों शहरों में बढ़ते प्रदूषण स्तर को बताया गया है। सूचकांक में शीर्ष पर हांग कांग है। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: ज्यूरिख और पेरिस हैं। शीर्ष दस में सात शहर यूरोप के हैं।

23 मानकों पर हुआ विश्लेषण
सभी सौ शहरों का 23 अलग मानकों पर विश्लेषण करके सूचकांक तैयार किया गया है। इसमें शहरी यातायात और उस तक लोगों की पहुंच व उपलब्धता के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा आधार बना।

तीन सब इंडेक्स भी
सभी 23 मानक तीन सब इंडेक्स पीपल, प्लैनेट और प्रॉफिट के हिस्से हैं। ओवरऑल रैंकिंग के इतर इन मानकों के आधार पर भी शहरों को अलग-अलग रैंकिंग दी गई है। पीपल में यातायात के लिए लोगों की परेशानियों व सुविधाओं का विश्लेषण किया गया। प्लैनेट में पर्यावरण पर पड़ने वाले यातायात के प्रभाव और स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल का विश्लेषण किया गया। प्रॉफिट में यातायात प्रणाली से अर्थव्यवस्था को होने वाले लाभ का विश्लेषण किया गया।

अलग-अलग स्थान
-पीपल सब इंडेक्स में भी पहला स्थान हांग कांग ने पाया है। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: न्यूयॉर्क और टोक्यो हैं।
-प्लैनेट सब इंडेक्स में पहला स्थान फ्रैंकफर्ट का है। दूसरा व तीसरा स्थान क्रमश: म्यूनिख और बर्लिन को मिला है।
-प्रॉफिट सब इंडेक्स में पहला स्थान ज्यूरिख को मिला है। दूसरा व तीसरा स्थान क्रमश: प्राग और वारसा का है।

चेन्नई : ओवरऑल रैंक 34 और स्कोर 53.2 है। पीपल सब इंडेक्स में 55वां स्थान और स्कोर 48.7 फीसद है। प्लैनेट सब इंडेक्स में 56वां स्थान और स्कोर 54.4 फीसद है। प्रॉफिट सब इंडेक्स में 11वां स्थान और स्कोर 56.1 फीसद है।

बेंगलुरु : ओवरऑल रैंक 56, स्कोर 45.5 फीसद है। पीपल सब इंडेक्स में 59वां स्कोर 46.7 फीसद है। प्लैनेट सब इंडेक्स में 70वां और स्कोर 50 फीसद है। प्रॉफिट सब इंडेक्स में 53वां,स्कोर 39.8 फीसद है।

कोलकाता : ओवरऑल रैंक 82 और स्कोर 37.9 फीसद है। पीपल सब इंडेक्स में 69वां स्थान और 41 फीसद
है। प्लैनेट सब इंडेक्स में 85वां स्थान और स्कोर 36.3 फीसद है। प्रॉफिट सब इंडेक्स में 66वां स्थान और स्कोर 36.3 फीसद है।

नई दिल्ली : ओवरऑल रैंक 60 और स्कोर 44.5 फीसद है। पीपल सब इंडेक्स में 44वां स्थान और स्कोर 53 फीसद है। प्लैनेट सब इंडेक्स में 75वां स्थान और स्कोर 47.6 फीसद है। प्रॉफिट सब इंडेक्स में 79वां स्थान और स्कोर 33 फीसद है।

मुंबई : ओवरऑल रैंक 75 और स्कोर 41.2 फीसद है। पीपल सब इंडेक्स में 42वां स्थान और स्कोर 53.2 फीसद है। प्लैनेट सब इंडेक्स में 84वां, स्कोर 38 फीसद है। प्रॉफिट सब इंडेक्स में 80वां स्थान और स्कोर 32.6 फीसद है।

यह भी पढ़ें : बिना झंझट के दिल्ली में शीला सरकार ने किया था 15 साल काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।