Move to Jagran APP

Agniveers Parade: नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, पासिंग आउट परेड कल; नौसेना प्रमुख होंगे चीफ गेस्ट

Agniveers Passing out Paradeनौसेना के पहले बैच के 2600 अग्निवीरों में 273 महिलाएं हैं। पहले पासिंग आउट परेड में नौसेनाध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे। सभी सफल प्रशिक्षु समुद्री प्रशिक्षण के लिए सीमावर्ती युद्धपोतों पर तैनात किए जाएंगे। बीते साल के नवंबर 2022 में आईएनएस चिल्का में उनका ट्रेनिंग शुरू किया गया।

By AgencyEdited By: Babli KumariMon, 27 Mar 2023 10:02 AM (IST)
Agniveers Parade: नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, पासिंग आउट परेड कल; नौसेना प्रमुख होंगे चीफ गेस्ट
अग्निवीरों के पहले पासिंग आउट परेड में नौसेनाध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड 28 मार्च 23 को INS चिल्का में होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार कल आईएनएस चिल्का में निर्धारित अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी होंगे।

🗓️28 Mar 23#RawRecruits#SuccessComesThroughEfforts pic.twitter.com/teOBvljDz0— INS Chilka (@IN_Chilka) March 25, 2023

यह परेड 273 महिलाओं सहित लगभग 2600 अग्निवीरों के प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित करेगा। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि 14 जून 2022 को रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुखों ने अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया था। पैन-इंडिया मेरिट-आधारित अग्निपथ भर्ती योजना की भारत सरकार ने पहल की थी।