विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमवी कवरत्ती समुद्री जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू, सभी 624 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित: कोस्ट गार्ड

By Amit SinghEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 02:45 PM (IST)

कोच्चि और लक्षद्वीप द्वीपों के बीच चलने वाले समुद्री जहाज एमवी कवरत्ती में लगी आग पर काबू पा लिया गया ...और पढ़ें

एमवी कवरत्ती समुद्री जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू
एमवी कवरत्ती समुद्री जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू

नई दिल्ली, एएनआई: कोच्चि और लक्षद्वीप द्वीपों के बीच चलने वाले समुद्री जहाज एमवी कवरत्ती में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निकांड में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के वक्त जहाज पर करीब 624 यात्री और चालक दल के करीब 85 सदस्य मौजूद थे। एमवी कवरत्ती क्रूज जहाज इंजन में आग लगने के बाद समुद्र में फंस गया था। यह जहाज एंड्रोथ द्वीप की ओर जा रहा था, जो लक्षद्वीप द्वीपसमूह का ही एक हिस्सा है।

इंजन में लगी थी आग

बताया जा रहा है कि, एमवी कवरत्ती को भारतीय तटरक्षक बल का एक जहाज एंड्रोथ ले जा रहा है। जहाज के गुरूवार रात 11.00 बजे तक तट पर पहुंचने की संभावना है। फंसे हुए जहाज की मदद के लिए भेजा गया एमवी कोरल भी साथ में ही मौजूद है।आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, एमवी कवरत्ती मंगलवार को कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान कुछ यात्रियों को उतारने के बाद जहाज बुधवार को एंड्रोथ के ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान जहाज के इंजन में आग लग गई।

2008 में शुरू हुआ था संचालन

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ जहाज एंड्रोथ से कुछ ही घंटे की दूरी पर था। हालांकि, आग की लपटों को चालक दल ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत ही बुझा दिया गया था, लेकिन इंजन में खराबी आने के कारण जहाज आगे नहीं बढ़ सका। आपको बतादें, एमवी कवरत्ती क्रूज जहाज का संचालन विशेष रूप से लक्षद्वीप द्वीप समूह के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। कोच्चि और लक्षद्वीप द्वीपों के बीच इस जहाज का संचालन साल 2008 में शुरू किया गया था। 120 मीटर लंबे इस जहाज में 700 यात्री और 200 टन कार्गो ढोने की ताकत है।