कश्मीर की स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाका, चार मजदूर झुलसे
दक्षिण कश्मीर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके में फैक्ट्री के चार मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 05:20 PM (IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके में फैक्ट्री के चार मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका कैसे हुआ अभी कारण साफ नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ है। लेकिन गैस सिलेंडर फटने की अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
हादसा दक्षिण कश्मीर के लस्सीपोरा पुलवामा स्थित सिडको कांप्लेक्स में हुआ है। हादसे के बाद दमकल विभाग मौके पर सक्रिय है।
यह भी पढ़ेंः मेरी जबरन गिरफ्तारी से बैंको को नहीं मिलने वाला पैसाः विजय माल्या
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें