विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात: वडोदरा में दो पटाखे की फैक्ट्रियों में लगी आग

By Monika MinalEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 12:17 AM (IST)

गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) स्थित हरनी (Harni) के टिंबर मार्केट की दो फैक्ट्रियों में सोमवार को भयंकर आग लग गई। संभवत यह आग पटाखों में विस्फोट के कारण लगी। आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर 16 दमकलकर्मी पहुंच गए।

गुजरात: वडोदरा की दो पटाखे की फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग
गुजरात: वडोदरा की दो पटाखे की फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग

वडोदरा, एएनआइ। गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) स्थित हरनी (Harni) के टिंबर मार्केट की दो फैक्ट्रियों में  सोमवार को  भयंकर आग लग गई। संभवत: यह आग पटाखों में विस्फोट के कारण लगी। आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर 16 दमकलकर्मी पहुंच गए। 90 फीसद आग पर इन दमकलकर्मियों के प्रयास  से काबू पा लिया गया।  यह जानकारी चीफ फायर आफिसर पार्थ ब्रह्मभट्ट (Parth Brahmbhatt) ने सोमवार को दी। फिलहाल आग लगने से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। 

दिवाली के नजदीक आते ही देश के अनेक हिस्सों से पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की खबरें आने लगती है। इस क्रम में दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पटाखों के निर्माण में लगे एक कारखाना मालिक को निर्देश दिया है कि वह यहां बवाना में 2018 में प्रतिष्ठान में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले 17 व्यक्तियों के परिवारों के मुआवजे के रूप में प्राधिकारियों के पास 34 लाख रुपये जमा करे। अदालत ने कहा कि यह राशि यहां उत्तर पूर्व जिले के कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के आयुक्त के पास जमा की जाए और यह नवंबर और जनवरी तक दो किस्तों में की जाए।

बीते शुक्रवार को कैराना क्षेत्र के मायापुर रजवाहे स्थित जगनपुर गांव के पास सालों से बंद पड़ी आचार फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। जिसमें अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस की ओर से फैक्ट्री संचालक राशिद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुख्य आरोपित राशिद व गुलशन निवासी वार्ड 11 पानीपत (हरियाणा) व फैक्ट्री भवन स्वामी रहीस, इकबाल, जावेद सहित नगर निवासी रिजवान सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।