विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर्व पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की चार FIR

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:01 PM (GMT+05:30)

स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर छठ पर्व, बिहारी महिलाओं और सिंदूर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

छठ पर्व के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कामेडियन के खिलाफ FIR (फोटो-रॉयटर्स)

छठ पर्व के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कामेडियन के खिलाफ FIR (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप।

  2. छठ पर्व, बिहारी महिलाओं और सिंदूर पर की विवादित टिप्पणी।

  3. दिल्ली पुलिस ने साकेत थाने में दर्ज की एफआईआर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष निलोत्पल मृणाल पांडे ने कहा कि छठ पर्व के बारे में स्टैंड-अप कामेडियन यश माहेश्वरी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ उनकी शिकायत को बिहार की जनता, खासकर वहां की महिलाओं की ओर से आई शिकायत के रूप में देखा जाना चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को साकेत पुलिस स्टेशन में स्टैंड-अप कामेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। उन पर बिहारी महिलाओं, छठ पर्व और सिंदूर की परंपरा को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।

यह एफआईआर लेखक और कवि निलोत्पल मृणाल की शिकायत पर दर्ज की गई है। पांडे ने कहा, 'इसे मेरी निजी शिकायत के बजाय बिहार की 14 करोड़ आबादी की ओर से आई शिकायत के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसमें से 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसी आधार पर साकेत पुलिस स्टेशन में चार धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की गई है, जिनमें से एक गैर-जमानती है।'

यह मामला एक शिकायत के बाद सामने आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 24 अक्टूबर को दक्षिण दिल्ली में एक कामेडी शो के दौरान, कामेडियन ने महिलाओं की गरिमा, धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक प्रथाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के अनुसार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।