विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्राइस कैप के तहत खरीदा...', रूसी तेल की खरीद पर फिनलैंड ने भारत का किया बचाव

Published: Sun, 14 Jun 2026 12:19 AM (IST)

रूस के तेल खरीदने पर पश्चिमी देशों की आलोचना पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के तीखे जवाब के बाद फिनलैंड ने अप्रत्याशित तौर पर भारत का समर्थन किया है। 

रूसी तेल की खरीद पर फिनलैंड ने भारत का किया बचाव (फोटो- एक्स)

रूसी तेल की खरीद पर फिनलैंड ने भारत का किया बचाव (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. फिनलैंड ने भारत को रूस से तेल आयात का समर्थन दिया

  2. फिनलैंड के मंत्री के इस बयान से रूस-भारत तेल व्यापार पर लगे आरोपों की हवा निकली

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। रूस के तेल खरीदने पर पश्चिमी देशों की आलोचना पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के तीखे जवाब के बाद फिनलैंड ने अप्रत्याशित तौर पर भारत का समर्थन किया है।

फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन ने कहा कि भारत के बचाव में यह कहा जा सकता है कि उसने प्राइस कैप के तहत तेल खरीदा है। मकसद यही था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वॉल्टोनन ने कहा कि जब हमने तेल की कीमतों पर सीमा लागू की, तो हमने दुनिया को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोका। इसका मकसद तेल बाज़ार में रुकावट डालना नहीं था, बल्कि यह पक्का करना था कि तेल की आपूर्ति जारी रहे और साथ ही रूस इससे बहुत ज़्यादा मुनाफ़ा न कमा सके।

इससे पहले जयशंकर ने कहा था कि अमेरिका ने भारत को रूस का तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया था और बाद में ऐसा करने के लिए टैरिफ भी लगा दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।