विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरल पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे थे लाखों रुपये 

Published: Tue, 20 Jan 2026 06:00 AM (IST)

केरल पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पंजाब के एक युवक, जीवन राम को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. केरल पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठग को लुधियाना से दबोचा।

  2. महिला डॉक्टर से सीबीआई अधिकारी बनकर 10.5 लाख रुपये ठगे।

  3. कन्नूर साइबर पुलिस ने तकनीकी निगरानी से आरोपी को ट्रैक किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड के एक और मामले में केरल पुलिस ने पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उत्तर केरल के थलास्सेरी की एक महिला डॉक्टर को डराया और उससे 10.5 लाख रुपये की उगाही की।

कन्नूर सिटी साइबर पुलिस के मुताबिक, आरोपित की पहचान जीवन राम (28) के रूप में हुई है, जो लुधियाना का रहने वाला है। यह घटना 30 नवंबर 2025 की है। पुलिस ने बताया कि ठगों ने डॉक्टर से व्हाट्सएप वीडियो काल के जरिए संपर्क किया और दावा किया कि उसके नाम पर मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है।

चेक के जरिए निकाली रकम

उसे डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हुए कहा गया कि रकम जमा करने पर मामला निपट जाएगा। दबाव में आकर डॉक्टर ने 10 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपित ने यह रकम चेक के जरिए निकाल ली।

डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का नया तरीका

पुलिस के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का नया तरीका है, जिसमें अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआइ, कोर्ट या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर ऑडियो-वीडियो कॉल पर मानसिक दबाव बनाते हैं और पीड़ित से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। पुलिस आयुक्त निधिनराज पी के निर्देश पर कन्नूर सिटी पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपित की लोकेशन ट्रैक की और उसे लुधियाना के एक गांव से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड डॉक्टर को 10 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगों ने लूटे 1.28 करोड़ रुपये