पति का स्पर्म काउंट था कम तो ससुर और रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, महिला ने सुनाई दिल दहलाने वाली आपबीती
Vadodra Crime गुजरात के वडोदरा में एक 40 वर्षीय महिला के साथ उसके ससुर वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। महिला के साथ उसके ससुर और उसकी ननद के पति ने कथित तौर पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। दोनों ने महिला को गर्भवती करने के लिए ऐसा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में एक 40 वर्षीय महिला के साथ उसके ससुर वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। महिला के साथ उसके ससुर और उसकी ननद के पति ने कथित तौर पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
दोनों ने महिला को गर्भवती करने के लिए ऐसा किया। दरअसल, महिला के पति के शुक्राणुओं की संख्या यानी स्पर्म काउंट कम थी इसलिए दोनों ने इस अपराध को अंजाम दिया।
पति ने किया पत्नी को ब्लैकमेल
गर्भपात के बाद महिला ने नवापुरा पुलिस स्टेशन में अपने ससुर और ननद के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अपने पति पर उसकी प्राइवेट तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।
प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2024 में उसकी शादी हुई और वह ससुराल रहने लगी। ससुरालवालों ने उसे बताया कि उसकी उम्र कम होने के कारण वह गर्भवती नहीं हो सकती है और उन्होंने सुझाव दिया कि दंपति को प्रजनन उपचार करवाना चाहिए।
पति का स्पर्म काउंट था बेहद कम
मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि उसके पति का स्पर्म काउंट बहुत कम है इसलिए वह गर्भवती नहीं हो पाएगी। उसने चिकित्सीय सलाह के आधार पर इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) करवाया, लेकिन वो सफल नहीं हुआ। फिर पति ने इलाज करने से इनकार कर दिया। उसने एक बच्चा गोद लेने का सुझाव दिया, लेकिन उसके ससुराल वालों ने मना कर दिया।
ससुर और ननद के पति ने की हैवानियत
साल 2024 में जब वह कमरे में सो रही थी तो उसके ससुर ने घर में घुसकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह मदद के लिए चिल्लाई, तो ससुर ने पीड़िता को थप्पड़ मारा।
महिला ने जब पति को सारी बातें बताई तो उसने कहा कि वो एक बच्चा चाहता है और वो दुष्कर्म के बारे में किसी को न बताए। वहीं, अगर उसने किसी को कुछ कहा तो उसकी प्राइवेट तस्वीरें सार्वजनिक कर देगा।
इसके बाद उसके ससुर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। हालांकि, वो गर्भवती नहीं हो सकी। इसके बाद दिसंबर 2024 में उसके ननद के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस साल जून में वो गर्भवती हो गई। हालांकि, अगले महीने उसने गर्भपात कराया और सारी जानकारी पुलिस से साझा किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।