Move to Jagran APP

चिढ़ाने पर ससुर ने गाली दी तो बहुओं ने केरोसिन डाल लगा दी आग

विदिशा में चिढ़ाने पर ससुर ने गाली दी तो दूर के रिश्ते में बहू लगने वालीं दो महिलाओं ने केरोसिन डालकर उन्हें आग लगा दी।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 08:10 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 09:54 AM (IST)
चिढ़ाने पर ससुर ने गाली दी तो बहुओं ने केरोसिन डाल लगा दी आग
चिढ़ाने पर ससुर ने गाली दी तो बहुओं ने केरोसिन डाल लगा दी आग

विदिशा (नईदुनिया)। मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनपुर में सोमवार दोपहर चिढ़ाने पर ससुर ने गाली दी तो दूर के रिश्ते में बहू लगने वालीं दो महिलाओं ने केरोसिन डालकर उन्हें आग लगा दी। 90 फीसद जले बुजुर्ग को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। बुजुर्ग के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

कुरवाई टीआइ शकुन्तला बामनिया ने बताया कि ग्राम बिसनपुर निवासी 60 वर्षीय कंछेदीलाल अहिरवार का सोमवार दोपहर को रिश्ते में बहू लगने वाली दो महिलाओं से विवाद हुआ था। उन्होंने कंछेदीलाल के बयान के हवाले से बताया कि उसे कृष्णा बाई और उर्मिला बाई चिढ़ा रही थीं। इस पर उसने दोनों से गाली गलौज की। इससे नाराज होकर कृष्णा और उर्मिला ने उसपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। दोनों महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया गया है।

अस्पताल में बहन पर भी लगाए आरोप

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कंछेदीलाल ने दोनों आरोपित महिलाओं के अलावा अपनी सगी बहन पर भी केरोसिन डालने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग के मुताबिक उनकी बहन मुन्नीबाई का मकान उनके मकान से लगा हुआ है। सामान आदि रखने पर आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती थी। रविवार शाम को भी उनकी बहन और अन्य महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की थी। सोमवार दोपहर में करीब 11 बजे मैं खाना खाकर सो रहा था। उसी दौरान मुन्नीबाई सहित पड़ोस में रहने वाली उर्मिला, कृष्णा, विनीता आदि ने केरोसिन डालकर आग लगा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.