Fastag New Rule: 1 अप्रैल से बदल जाएगा Toll Tax का नियम, MLFF लाने की तैयारी
1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा, केवल FASTag और UPI से ही टोल ...और पढ़ें

1 अप्रैल से बदल जाएगा Toll Tax का नियम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स भरने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक, केंद्र अब आप एक अप्रैल से Toll Plaza पर कैश लेन-देन नहीं कर पाएंगे, केंद्र सरकार ने इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। इस बदलाव के बाद टोल का भुगतान केवल फास्ट टैग के माध्यम से ही किया जा सकेगा।
सरकार की कोशिश है देश के अर्थव्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल किया जाए, इसी दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है, साथ ही आपकी यात्रा भी बाधा रहित हो।
FASTag और UPI ही मान्य होगा
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। पहले टोल प्लाजा पर UPI से भुगतान शुरू किया गया था, अब सरकार ने तय किया है कि एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद सिर्फ FASTag और UPI ही मान्य होगा।
1 अप्रैल के बाद से टोल प्लाजा पर No Cash
1 अप्रैल के बाद से टोल प्लाजा से कैश लेन पूरी तरह हटा दी जाएगी। अभी भी कुछ टोल प्लाजा पर FASTag होने के बाद भी लोग कैश लेन का इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। नया फैसला लागू होने के बाद लोगों को इन लाइनों से निजात मिलेगी।
MLFF टोलिंग को लागू करने की तैयारी में सरकार
केंद्र सरकार यात्रा को सुगम बनाने के लिए देशभर के 25 टोल प्लाजाओं पर पायलट प्रोजक्ट के तहत मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी MLFF टोलिंग शुरू करने जा रही है। इसकी सफलता के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम में टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा और वाहन बिना रुके सीधे निकल सकेंगें। टोल चार्ज अपने आप फास्ट टैग से कट जाएगा।
