विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सच: खबर से छेड़छाड़ कर पीएम मोदी के खिलाफ फैलाया जा रहा झूठ

By Gaurav TiwariEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 07:19 PM (IST)

खबर में बकायदा जॉन चैंबर्स की तस्‍वीर भी लगी है। अखबार की इस कटिंग को ध्‍यान से देखने पर दो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्‍ली, जेएनएन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साधते हुए एक खबर सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है। इसमें कहा गया है कि “मोदी दोबारा PM बना तो थम जाएगा भारत के विकास का पहिया”। ये किसी अखबार की क्लिप लग रही है। अखबार की ये कटिंग वी सपोर्ट रवीश कुमार नामक फेसबुक पेज पर 4 अक्टूबर, 2018 को अपलोड की गई है। अब तक इसे पांच हजार से ज्‍यादा लोगों ने शेयर किया है। पहली नजर में लग रहा है कि अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति जॉन चैंबर्स ने भारत के प्रधानमंत्री को लेकर ऐसा बयान दिया है।

खबर में बकायदा जॉन चैंबर्स की तस्‍वीर भी लगी है। अखबार की इस कटिंग को ध्‍यान से देखने पर दो बातें सामने आईं। पहली, दो लाइन के शीर्षक में फॉन्ट अलग-अलग हैं। दूसरी बात, शीर्षक के बाद खबर को पढ़ने के बाद ये साफ पता लगता है कि कटिंग के साथ छेड़छाड़ करते हुए खबर की हेडिंग बदल दी गई है। कोई भी मीडिया संस्‍थान ऐसी भाषा में खबर प्रकाशित नहीं करता, जैसी भाषा कटिंग की हेडिंग में लिखी है। 

खबर में लिखा है, “अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति जॉन चैंबर्स ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले संसदीय चुनाव में देश का नेतृत्व करने का मौका नहीं मिला तो भारत का प्रभावशाली और समग्र विकास खतरे में पड़ सकता है।” यानी हेडिंग और इंट्रों में दो अलग-अलग बातें लिखी गई हैं। अब हमें ये देखना था कि असली खबर कौन-सी है और कहां प्रकाशित हुई है।

 कैसे की गई सच की पड़ताल? 

सबसे पहले हमने “मोदी दोबारा PM बना, तो थम जाएगा भारत के विकास का पहिया” को गूगल सर्च में जाना। यहां हमें पहला ही लिंक दैनिक जागरण का मिला। यानी दैनिक जागरण की मूल खबर से छेड़छाड़ की गई थी। लिंक पर क्लिक किया तो हमें जो खबर मिली, उसका शीर्षक था - मोदी दोबारा पीएम नहीं बने, तो थम जाएगा भारत के विकास का पहिया: जॉन चैंबर्स 

15 जुलाई 2018 को ये खबर प्रकाशित हुई थी। ‘नहीं‘को वायरल कटिंग से हटा कर छेड़छाड़ किया गया था। अब हमारे सामने अगली चुनौती थी ऑरिजनल खबर की कटिंग की। इसके लिए हमने Twitter पर ''मोदी दोबारा पीएम नहीं बने, तो थम जायेगा भारत के विकास का पहिया'' सर्च किया। सबसे पहले हमें BJPLive ट्विटर हैंडल दिखा। इस हैंडल से 18 जुलाई को ऑरिजनल कटिंग ट्विट की गई थी।

हमारी तहकीकात में पेपर की कटिंग झूठी साबित हुई है। 

देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत उजागर करेगा।

पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।