विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सचः विवेक-सना को बदनाम करने के लिए FB पर फैलाई जा रही हैं फेक तस्वीरें, हुआ खुलासा

By Gaurav TiwariEdited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 10:06 AM (IST)

यूपी की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी के एनकाउंटर के बाद अब उन्हें और उनकी सहकर्मी सना खान को बदनाम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। यूपी की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी के एनकाउंटर के बाद अब उन्हें और उनकी सहकर्मी सना खान को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में विवेक और सना अंतरंग स्थिति में हैं। हालांकि, बात सिर्फ बदनाम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विवेक तिवारी की हत्या को भी ऐसी पोस्ट के जरिए सही ठहराने की कोशिश की जा रही है।

फेसबुक यूजर बीएल डांगर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है- ''संस्कारी सना खान को नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर देते संस्कारी विवेक तिवारी.....''


दरअसल पहली नजर में ही ये तस्वीर शक पैदा करती है इसलिए जागरण ने वायरल तस्वीर की हकीकत जांचने का फैसला किया।

जागरण की पड़ताल
वायरल फोटो की गूगल रिवर्स इमेज के जरिए जांच की गई तो हमारे सामने कई ऐसी वेबसाइटों के लिंक थे, जो कि गलत कंटेंट से भरे हुए थे। हमारी टीम ने जब इन वेबसाइटों को चेक किया तो इन दोनों की कई तस्वीरें एक साल से साइट पर मौजूद थीं। तस्वीर में दिख रही महिला ने बंगाली चूड़ी पहनी हुई थी, जबकि छत देखने से साफ लग रहा था कि ये पूर्वी भारत का कोई हिस्सा है।

 

हमने अपनी तहकीकात और आगे बढ़ाया। इसके बाद हमें एक वेबसाइट पर असम के स्कैंडल की कुछ लाइनें मिलीं। गूगल में जब हमने स्कैंडल असम डाला तो पूरी असलियत हमारे सामने थी। ये तस्वीर उस महिला की थी, जिसके एक पुलिसवाले के साथ संबंध थे। आज सभी जेल में हैं। घटना असम के करीमगंज बताई गई थी।

हमारी जांच में साफ निकला की फोटो सही थे लेकिन ये विवेक और सना के नहीं थे। कुछ लोग जानबूझकर फेक फोटो प्रसारित कर विवेक तिवारी और सना खान को बदनाम कर रहे हैं।

 

देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत उजागर करेगा।
पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।