विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सचः सोनिया गांधी पहली बार नहीं कर रही हैं भगवान राम की पूजा

By Gaurav TiwariEdited By:
Published: Tue, 23 Oct 2018 03:18 PM (IST)

कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की एक तस्‍वीर इन दिनों वायरल कराई जा रही है। तस्‍वीर में सोनिया गांधी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की एक तस्‍वीर इन दिनों वायरल कराई जा रही है। तस्‍वीर में सोनिया गांधी रामलीला के पात्र को तिलक लगा रही हैं। बात यहां तक तो ठीक है। लेकिन पूरा खेल फोटो के ऊपर लिखी गई लाइन में किया गया है। लिखा गया है :- यही तो है अच्‍छे दिन, भगवान राम को काल्‍पनिक मानने वाले आज उनकी पूजा कर रहे हैं।

ये तस्‍वीर I Support Narendra Modi के पेज से शेयर की गई है। अब तक 3422 लोगों ने इसे शेयर कर दिया है। सोनिया गांधी के बारे में ऐसी तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए जागरण ने जांच करने का फैसला किया।

जागरण की पड़ताल
अब हमारे सामने भी चुनौती ये थे कि क्‍या वाकई पहली बार सोनिया गांधी राम की पूजा कर रही हैं? हालांकि, हर साल सोनिया की ऐसी तस्‍वीरें अखबारों में छपती रही है। फिर भी गूगल रिवर्स इमेज में जब ये तस्‍वीर डालने के साथ सोनिया गांधी इन रामलीला डालकर सर्च किया तो हमें सोनिया गांधी की कई ऐसी तस्‍वीरें मिलीं, जिसमें वो राम और लक्ष्‍मण की आरती उतार रही हैं। हर तस्‍वीर में सोनिया गांधी की साड़ी का रंग अलग-अलग मिला।
Scoopnest पर मौजूद एक लिंक पर क्लिक किया तो हम सीधे कांग्रेस के Twitter अकाउंट पर आ गए। यहां हमें एक तस्‍वीर मिली, जो 2016 की थी। यानी सोनिया गांधी पहली बार राम की आरती नहीं उतार रही हैं, ये साबित हो गया। ये तस्‍वीर आप यहां देख सकते हैं -


हमारी जांच में ये साबित हुआ कि सोनिया गांधी कोई पहली बार राम की पूजा नहीं कर रही हैं। इससे पहले भी वो दिल्‍ली की रामलीला में राम की पूजा करती रही हैं। किसी ने उनकी छवि बिगाड़ने के लिए ये तस्वीर वायरल की है।

देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत उजागर करेगा।

पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।