इस पाकिस्तानी ने भारत को कहा जन्नत
भारत से दोस्ती की कोशिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पाकिस्तान की मशहूर शायरा फहमीदा रियाज की नजर में भारत तो जन्नत है। वह कहती हैं कि हालांकि यहां भी कभी-कभी हालात खराब हो जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान से इसकी कोई तुलना नहीं है। पाकिस्तान के हालात बयां करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तो
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत से दोस्ती की कोशिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पाकिस्तान की मशहूर शायरा फहमीदा रियाज की नजर में भारत तो जन्नत है। वह कहती हैं कि हालांकि यहां भी कभी-कभी हालात खराब हो जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान से इसकी कोई तुलना नहीं है।
पाकिस्तान के हालात बयां करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तो हर तरफ हत्याओं का बाजार गर्म है। पाकिस्तान ने कश्मीर को हासिल करने के लिए जिन आतंकियों को पाला-पोसा, वे कश्मीर क्या दिलाते, हालत यह है कि वही पाकिस्तानियों को मार रहे हैं।
यहां एक साहित्यिक परिचर्चा में भाग लेने आईं फहमीदा ने कहा कि जब उन्हें पाकिस्तान से देश निकाला दिया गया था, तो उन्होंने भारत में सात साल गुजारे थे। उन्होंने दिल्ली पर लिखी एक नज्म का जिक्र किया जिसमें उन्होंने इस शहर को मां का दर्जा दिया है।
उन्होंने कहा कि जब भी दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते की कोशिश आगे बढ़ती है, दोस्ती के दुश्मन उसे नाकाम करने के लिए कुछ न कुछ धमाका कर देते हैं। दरअसल, इसी दुश्मनी की वजह से कई लोगों के रोजगार चल रहे हैं। इन्हें हथियारों की खरीदारी में अरबों रुपयों का फायदा होता है। फहमीदा ने कहा कि पाकिस्तान में इस कदर बुराई फैली हुई है कि अब उसका हिसाब लगाना मुश्किल है। ऐसा लगता है जैसे हर कोई बुराइयों का शिकार है। राजनीतिक पार्टियां बेतहाशा लूटपाट कर रही हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर