Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर लड़की को करने लगा ब्लैकमेल; गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बीना में फेसबुक के जरिए एक लड़की से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर लुधियाना से आरोपी गिरफ्तार।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 09:09 AM (IST)
सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर लड़की को करने लगा ब्लैकमेल; गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर लड़की को करने लगा ब्लैकमेल; गिरफ्तार

बीना (नईदुनिया)। सोशल मीडिया पर बीना की लड़की से दोस्ती कर उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे एक आरोपित को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाने में आरोपित का सामना जैसे ही लड़की से हुआ वह युवती के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा। हालांकि लड़की ने उसे यह कहकर उसे धक्का दे दिया कि तेरी वजह से मेरा पूरा परिवार दो माह से चैन की नींद नहीं सो पा रहा है।

loksabha election banner

लड़की ने सुनाई आपबीती
लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह गूगल ड्यू एप चलाती थी। एप के माध्यम से उसकी दोस्ती लुधियाना निवासी विशाल पिता अश्विनी वधावन से हुई। धीरे-धीरे आरोपित ने लड़की से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। करीब एक साल तक दोनों की व्हाट्सएप पर चैटिंग होती रही। आरोपित ने लड़की का विश्वास जीत लिया। वह लगातार लड़की से व्हाट्सएप पर बात करता रहा। एक दिन लड़की कंंपनी के काम से झांसी गई। लड़की ने आरोपित को एक दिन पहले बताया कि कल उसे झांसी जाना है। युवती के झांसी पहुंचने पर आरोपी भी वहां पहुंच गया।

उसने झांसी में लड़की के साथ सेल्फी ली। इसके बाद आरोपित के व्यवहार में कुछ बदलाव आया। वह लड़की का शोषण करना चाहता है। एतराज जताते हुए लड़की ने व्हाट्सएप पर बात करना बंद कर दी। शातिर आरोपित ने लड़की के नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर बीना के सैकड़ों लोगों को जोड़ दिया। लड़की के साथ ली गई सेल्फी भी उसने फेसबुक पर पोस्ट की। वह लगातार लड़की की अलग-अलग फोटो डालने लगा।

खुलकर करने लगा ब्लैकमेल
पीड़ित ने बताया कि फेसबुक पर उसके नाम से आरोपित अलग-अलग फोटो पोस्ट कर वह खुद को लड़की का बॉय फ्रेंड बताता था। फेसबुक पर सारी पोस्टर आरोपित कर रहा था और नाम लड़की का हो रहा था। इसके चलते लड़की और उसका परिवार बुरी तरह परेशान था। लड़की ने जब फोन पर लड़के से बात कर उसे बदनाम न करने की बात की तो वह लड़की को गलत काम करने के लिए खुलकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार करने थाना प्रभारी कमल निगवाल ने एसआई संजय शर्मा, आरक्षक संजय राजपूत और रघुवीर सिंह को लुधियाना रवाना किया। थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में टीम ने तीन दिन में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.