विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण हुए कोरोना पाजिटिव, ट्विट कर दी जानकारी
विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर कोरोना पाजिटिव हुए हैं। यहा जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। इससे पहले कई नेता कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं जिनमें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि शामिल हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर कोरोना पाजिटिव हुए हैं। यहा जानकारी ट्विटर पर दी। विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना संक्रमित होने के बाद तमाम सावधानियां बरत रहा हूं। साथ ही उन लोगों से कोरोना जांच की अपील की है जो हाल ही में उनके संपर्क में आए हों। इसके साथ महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी कोरोना पाजिटिव हुए हैं। इससे पहले कई नेता कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं, जिनमें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि शामिल हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर #COVID19 पॉजिटिव हुए। pic.twitter.com/jwtL3wnSh0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2022
ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 2,86,384 और लोगों के संक्रमित होने से भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4,03,71,500 हो गए। वहीं 573 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,91,700 हो गई। जिन 573 और लोगों की मौत हुई उनमें केरल के 140 और महाराष्ट्र के 79 लोग शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले घटकर 22,02,472 रह गए हैं। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 20,546 मामलों की कमी दर्ज की गई है।इसके साथ ही ठीक होने की दर 93.33 प्रतिशत हो गई है। दैनिक पाजिटिविटी दर 19.59 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 17.75 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।