Exit Poll Result 2026 LIVE: असम-केरल-पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार? एग्जिट पोल के रिजल्ट आए सामने
एग्जिट पोल रिजल्ट 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचरी में वोट डाले जा चुके हैं। यहां ...और पढ़ें
-1777475986119_m.webp)
विधानसभा चुनाव 2026 Exit Poll Live
विधानसभा चुनाव Exit Poll Result 2026। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचरी में वोटिंग पूरी हो गई है। जनता ने अगले पांच सालों के लिए अपनी सरकार चुन ली है। जनता के वोट EVM में कैद हो गए हैं, लेकिन इन विधानसभा चुनावों का परिणाम सोमवार, 4 मई को घोषित किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में आज बुधवार, 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के समाप्त होने के साथ ही Exit Poll सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल के माध्यम से ये समझने की कोशिश करते हैं कि इस बार के चुनाव में क्या परिणाम हो सकते हैं।
सभी राज्यों में हुआ मतदान
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव संपन्न हुआ। केरल में 140 सीटें, असम में 126 सीटें और पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 234 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 294 सीटों पर वोट डाले गए।
अभी यहां आप Exit Poll से जान सकते हैं कि किस राज्य में किस राजनीतिक पार्टी के सरकार बनाने के आसार हैं। अंतिम परिणाम को 4 मई को सामने आएगा।
