विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा को लगा बड़ा झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल

By Edited By:
Published: Tue, 08 Apr 2014 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2014 11:41 AM (IST)

खुर्जा लोकसभा (वर्तमान नाम गौतमबुद्ध नगर) सीट से भाजपा से चार बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान सपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। खुर्जा लोकसभा (वर्तमान नाम गौतमबुद्ध नगर) सीट से भाजपा से चार बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान सपा में शामिल हो गए हैं। थोड़ी देर में इसका औपचारिक एलान हो जाएगा। सोमवार को अशोक प्रधान ने नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी व महेश अवाना के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। बताया जाता है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री लखनऊ में प्रेस वार्ता आयोजित कर अशोक प्रधान को सपा में शामिल करने का औपचारिक एलान करेंगे।

अशोक प्रधान गौतमबुद्ध नगर सीट से 1996, 1998, 1999 व 2004 के लोकसभा चुनाव में लगातार विजयी रहे हैं। प्रधान से पहले भाजपा इस सीट पर कभी विजय हासिल नहीं कर पाई थी। इन्होंने ही यहां से भाजपा की जीत का परचम लहराया था। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में प्रधान को मंत्री भी बनाया गया था। नए परिसीमन के बाद 2009 में अशोक प्रधान को यह सीट छोड़नी पड़ी। इस बार वह भाजपा से हाथरस से लोकसभा का टिकट चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें नाराज कर दिया। नाराज अशोक प्रधान के पिछले कई दिनों से सपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

अपने सरल व मिलनसार स्वभाव के चलते प्रधान की स्थानीय जनता में जबर्दस्त पैठ है। उनके सपा में जाने से भाजपा का तगड़ा झटका लगेगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि अशोक प्रधान पार्टी के सम्मानित व वरिष्ठ नेता हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।