विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG संकट के बीच रसोई गैस का विकल्प बनेगा एथनॉल, सरकार बना रही ये खास प्लान?

Published: Tue, 24 Mar 2026 10:12 PM (IST)

कृषि उत्पादों से निर्मित एथनॉल रसोई गैस का विकल्प बन सकता है। एफआईपीआई के आरएस रवि ने बताया कि एलईआरसी और आईआईटी एथनॉल कुकिंग स्टोव विकसित कर रहे हैं। 

एथनॉल से चलने वाले कुकिंग स्टोव विकसित करने पर काम जारी

एथनॉल से चलने वाले कुकिंग स्टोव विकसित करने पर काम जारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले समय में कृषि उत्पादों से बनने वाला एथनॉल रसोई गैस (एलपीजी) का विकल्प बन सकता है। इसके लिए विभिन्न संस्थानों में एथनॉल से चलने वाले कूकिंग स्टोव विकसित करने पर काम चल रहा है।

मंगलवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री (एफआईपीआई) के निदेशक आरएस रवि ने बताया कि एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेंटर (एलईआरसी) और विभिन्न आईआईटी की मदद से एथनॉल से चलने वाले कूकिंग स्टोव के प्रोटोटाइप (नमूने) जल्द तैयार हो सकते हैं।

एथनॉल से चलने वाले कुकिंग स्टोव पर काम जारी

ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) को संबोधित करते हुए रवि ने कहा, 'यह एक बिल्कुल अलग तरह का काम है। अभी तक, आप जिस तरह से तेल उद्योग का समर्थन कर रहे थे, लेकिन अब इसमें बदलाव की जरूरत है। यह सप्लाई चेन कैसे विकसित की जाएगी और इसे किस रूप में पहुंचाएगा जाएगा, वह बहुत ही महत्वपूर्ण है।'

उन्होंने कहा, 'क्या एआईडीए आगे आकर हमें ऐसे सुझाव दे सकता है कि हम भारत में एथनॉल को खाना पकाने के ईंधन के रूप में कैसे संभव बना सकते हैं।' रवि ने यह बात उस समय कही जब भारत में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है।

एथनॉल उत्पादन हेतु 90 लाख टन चावल उपलब्ध होगा

उन्होंने इसे संभव बनाने का श्रेय डिस्टिलरी उद्योग को दिया। इसी कार्यक्रम में खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित अनाज में टूटे चावल के आवंटन को 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगी। इससे एथनॉल सेक्टर के लिए सालाना लगभग 90 लाख टन टूटा चावल उपलब्ध हो सकेगा।

इस प्रस्ताव का उद्देश्य एथनॉल उद्योग को सालभर कच्चे माल की स्थिर आपूर्ति प्रदान करना है, जिससे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के साबुत अनाज के भंडार पर इसकी निर्भरता कम हो जाएगी।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वर्तमान में वितरित अनाज में 25 प्रतिशत टूटे हुए चावल होते हैं जो 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रदान किए जाते हैं।

नई योजना के तहत इसे घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा। प्रतिवर्ष वितरित होने वाले करीब 360-370 लाख टन चावल में से बचे हुए अतिरिक्त टूटे चावल को एथनॉल उत्पादकों, पशु आहार निर्माताओं और अन्य को नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। पांच राज्यों में इसका प्रायोगिक परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।