विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा: अप्रैल में लॉन्च होगा App, उमंग पोर्टल के लिए भी बड़ा अपडेट

By Sanjay MishraEdited By: Deepak Gupta
Published: Mon, 09 Feb 2026 07:41 PM (IST)

ईपीएफओ अप्रैल में एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिससे खाताधारक यूपीआई के माध्यम से अपने भविष्य निधि खाते से ...और पढ़ें

UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा।

UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं में सुधार की नई कड़ी में अब इपीएफ खाताधारक कर्मचारी जल्द ही यूपीआई पेमेंट गेटव के जरिए अपने भविष्य निधि खाते से तत्काल निकासी कर सकेंगे। इसके लिए ईपीएफओ इस साल अप्रैल में नया मोबाइल एप लॉन्च करेगा जिसमें यूपीए के जरिए कर्मचारी भविष्य निधि खाते से अपने बैंक खाते में यूपीआई के जरिए तत्काल राशि निकाल पाएंगे।

ईपीएफ की सेवाओं के सुधाार के तीसरे चरण यानि ईपीएफओ 3.0 की शुरूआत के साथ ही यूपीआई के माध्यम से निकासी की नई सेवा शुरू हो जाएगी। श्रम मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि मोबाइल ऐप तथा यूपीआई के जरिए निकासी की नई सेवा का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके तहत फिलहाल 100 से अधिक डमी खातों में ट्रायल को परखा जा रहा है और अप्रैल में इसको लांच करने की तैयारी है।

न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि को फ्रीज कर दिया जाएगा

बेशक इसमें खाताधारक को तय सीमा के अंदर ही रकम निकासी की अनुमति होगी। जैसाकि सूत्र ने बताया कि लेबर कोड के नए नियमों के तहत ईपीएफ खाते के लिए तय न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि को फ्रीज कर दिया जाएगा और उसके बाद की राशि में से खाताधारक अपनी जरूरत के हिसाब से यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे। नए मोबाइल एप के जरिए खाताधारक अपनी पासबुक बैलेंस समेत अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।

EPFO 1

मोबाइल ऐप लॉन्च बाद भी वर्तमान सेवा का उठा सकेंगे लाभ

वर्तमान में यूएएन नंबर या उमंग पोर्टल इन सेवाओं को हासिल करने का जरिया है। मोबाइल ऐप लॉन्च होने के बाद भी वर्तमान दोनों सेवाएं भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगी। वर्तमान में यूपीएफ खाताधारकों को अपने खाते से राशि निकाले के लिए आवेदन करना होता है जिसमें काफी समय लगता है।

मगर ऑटो सेटलमेंट मोड में आवेदन जमा करने के तीन दिनों के भीतर दावा निपटान होता है। हाल ही में ऑटो-सेटलमेंट मोड की सीमा को ईपीएफओ ने एक लाख रूपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दिया था। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार ईपीएफओ हर साल पांच करोड़ से ज्यादा दावों का निपटान-भुगतान करता है।

यह भी पढ़ें- EPFO News: और आसानी से मिलेगा PF का पैसा, अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है UPI बेस्ड नया ऐप, होगी ये खास सुविधा