सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO News: और आसानी से मिलेगा PF का पैसा, अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है UPI बेस्ड नया ऐप, होगी ये खास सुविधा

Published: Mon, 09 Feb 2026 04:20 PM (IST)

EPFO मार्च के अंत तक एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। यह ऐप करोड़ों कर्मचारियों को ...और पढ़ें

EPFO मार्च में लॉन्च कर सकता है नया ऐप

EPFO मार्च में लॉन्च कर सकता है नया ऐप

HighLights

  1. ईपीएफओ मार्च अंत तक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा।

  2. ऐप यूपीआई के माध्यम से पीएफ निकासी की सुविधा देगा।

  3. यह उमंग ऐप से अलग होगा, सीधे बैंक खाते से जुड़ा होगा।

नई दिल्ली। EPFO में पैसा जमा करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, केंद्र सरकार मार्च के अंत तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है, जिससे यूजर्स यूपीआई के जरिए से प्रोविडेंट फंड की रकम निकाल सकेंगे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है, जिसमें 2 सीनियर सरकारी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

ईपीएफओ का नया ऐप, उमंग ऐप से अलग होगा और यूजर के बैंक खाते से जुड़ा होगा। यह भीम ऐप और अन्य यूपीआई ऐप्स से भी जुड़ा होगा। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, "इससे ईपीएफओ के ग्राहकों को ईपीएफओ में जमा रकम को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी... और फिर यूपीआई के माध्यम से निकासी की जा सकेगी।"

ऐप की टेस्टिंग पूरी

अधिकारियों के अनुसार, ऐप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और यह सुविधा मार्च के आखिरी तक शुरू कर दी जाएगी। अधिकारी ने बताया, "ग्राहक अपने बैंक खातों में जमा ईपीएफओ बैलेंस का 75 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे।" नियमों के अनुसार, ग्राहक के खाते में ईपीएफ राशि का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रहना अनिवार्य है। सदस्य अनिवार्य न्यूनतम राशि बनाए रखते हुए अपने ईपीएफ कोष का 75 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- ITR, TDS से TCS तक, 1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये जरूरी फॉर्म; आपका 26AS भी बदला, अब कौन सा फॉर्म किस नाम से होगा?

नौकरी छूटने की स्थिति में, शेष 25 प्रतिशत राशि 12 महीने बाद ही निकाली जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, ईपीएफओ का कुल फंड लगभग 26 लाख करोड़ रुपये है, और सक्रिय ग्राहकों या योगदान देने वाले सदस्यों की कुल संख्या लगभग 7.5 करोड़ है।