EPFO 3.0: अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्या हैं नए नियम और शर्तें?
ईपीएफओ 3.0 के तहत सब्सक्राइबर्स को यूपीआई या यूपीआई-आधारित एटीएम से पीएफ निकालने की सुविधा मिलेगी। वे अपने खाते की ...और पढ़ें

यूपीआई और एटीएम से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
HighLights
यूपीआई/एटीएम से पीएफ खाते से निकासी सुविधा
पीएफ खाते से 50-75% राशि निकालने की अनुमति
फेस ऑथेंटिकेशन, व्हाट्सएप सेवा जैसे नए सुधार
डिडिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अगली पीढ़ी के सुधारों के तहत अपने सब्सक्राइबर्स को यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट (यूपीआइ) या यूपीआइ-आधारित एटीएम निकासी की सुविधा देने जा रहा है। इनको सुधारों को ईपीएफओ 3.0 नाम दिया गया है। आइए जानते हैं कि यह सुविधा कब शुरू होगी और इसके जरिये सब्सक्राइबर अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) खाते से कितना पैसा निकाल सकेंगे।
कब शुरू होगी सुविधा?
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मई में ईपीएफओ 3.0 को जल्दी लागू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इस सुविधा का परीक्षण पूरा हो गया है। हालांकि, उन्होंने इसको लागू करने की तारीख की जानकारी नहीं दी थी।
कितना पैसा निकाल सकेंगे सब्सक्राइबर?
ईपीएफओ 3.0 के तहत सब्सक्राइबर अपने ईपीएफ खाते में जमा राशि का 50 से 75 प्रतिशत पैसा यूपीआइ या यूपीआइ-आधारित एटीएम सेवा के जरिये निकाल सकेंगे। पीएफ खाते से निकाली जाने वाली राशि लागू शर्तों पर आधारित होगी।
कैसे काम करेगी यूपीआइ सेवा?
यूपीआइ आधारित सेवा के जरिये सब्सक्राइबर अपने पीएफ खाते में उपलब्ध राशि देख सकेंगे और उसे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर भी कर सकेंगे। पीएफ खाते से पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए सब्सक्राइबर्स को लिंक्ड यूपीआइ पिन का इस्तेमाल करना होगा।
पीएफ खाते से पैसा बैंक खाते में जमा होने के बाद सब्सक्राइबर उसके अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद सब्सक्राइबर अपने बैंक खाते से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके बैंक एटीएम से नकद निकासी भी कर सकेंगे।
क्या यूपीआइ आधारित निकासी से पेंशन प्रभावित होगी?
नहीं। इसका कारण यह है कि यूपीआइ या यूपीआइ आधारित एटीएम सेवा केवल सब्सक्राइबर की भविष्य निधि पर लागू होगी। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से प्रोविडेंट फंड में किया जाने वाला योगदान शामिल है। पेंशन में किए जाने वाले योगदान पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
ईपीएफओ 3.0 लाने का उद्देश्य
ईपीएफओ के सदस्य उमंग एप पर अपने नए या मौजूदा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को सक्रिय करने के लिए फेस आथेंटिकेशन टेक्नोलाजी (एफएटी) का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके जरिये सदस्य की अपनी पासबुक तक पहुंच हो जाएगी। -सदस्य अपनी अधूरी जानकारी को ठीक कर पाएंगे।- इसके अलावा सदस्य अपने आनलाइन दावे जमा कर सकेंगे।
जल्द जारी होगा वाट्सएप नंबर
ईपीएफओ वाट्सएप पर भी ईपीएफ खातों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इससे ईपीएफ सदस्यों को पीएफ बैलेंस देखने, पिछले पांच लेन-देन, पीएफ दावे की स्थिति आदि सुविधाएं निर्बाध व त्वरित गति से मिल सकेंगी। इस सेवा के लिए ईपीएफओ एक विशिष्ट पंजीकृत मोबाइल नंबर जारी करेगा। इस पर सदस्य पीएफ खाते से जुड़ी आवश्यक सेवाएं हासिल करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 'हेलो' का संदेश भेजकर चौबीसों घंटे जवाब हासिल कर सकेंगे।
