फारस की खाड़ी में जहाज पर हमला, 6 भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित
केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने कहा कि सभी भारतीय नाविकों चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित हैं। ...और पढ़ें

फारस की खाड़ी में जहाज पर हमला, 6 भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित
HighLights
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत स्थिति पर नजर रख रहा है, जहाज प्रबंधन संपर्क में है
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अब तक 22 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है
एएनआई, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शुक्रवार को मार्शल द्वीपसमूह के झंडे वाले एलएनजी वाहक पोत एमटी अल मायेदा पर फारस की खाड़ी में मिसाइल से हमला किया गया। पोत पर छह भारतीय नाविक सवार थे।
केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने कहा कि सभी भारतीय नाविकों चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित हैं। सोनोवाल ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत स्थिति पर नजर रख रहा है और जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है।
पोस्ट में कहा गया कि 30 अक्टूबर को मार्शल द्वीपसमूह के झंडे वाले एलएनजी वाहक पोत एमटी अल मायेदा को फारस की खाड़ी में मिसाइल से हमला किया गया।
सोनोवाल ने शुक्रवार को पुष्टि की थी कि 29 और 30 अक्टूबर को अलग-अलग घटनाओं में हमले का शिकार हुए दो टैंकरों पर सवार सभी 29 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इससे पहले, 27 भारतीय नाविकों को ले जा रहे पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी लुईस 1 को होर्मुज जलडमरूमध्य के भीतर लिम्पेट माइंस से नुकसान पहुंचा था।
फरवरी में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से उस क्षेत्र में किसी पोत के खिलाफ ऐसे विस्फोटकों के इस्तेमाल की यह पहली पुष्टि थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अब तक 14 नाविकों समेत 22 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है।