विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांपोर में तीन दिन से चल रही मुठभेड़ खत्म, दोनों अातंकी मारे गए

By kishor joshiEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2016 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 09:32 PM (IST)

तीन दिन से चल रही मुठभेड़ खत्म हुई। सोमवार को शुरु हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच पांपोर में मुठभेड़ 57 घंटे बाद समाप्त हो गई। श्रीनगर-जम्मू हाईवे से लगती सात मंजिली उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआइ) बिल्डिंग में मोर्चाबंद दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उनके पास से दो एसाल्ट राइफलें, नौ मैगजीन, भारी मात्रा में ग्रेनेड व अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है।

हथियारों के साथ मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर दोनों लश्कर से संबंधित पाकिस्तानी मूल के आतंकी बताए जा रहे हैं। ईडीआइ बिल्डिंग में इसी साल 20 फरवरी को भी लश्कर के आतंकी घुस गए थे। उस दौरान 48 घंटे चली मुठभेड़ में सेना के दो नौजवान अफसरों सहित छह सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। ईडीआइ का एक कर्मचारी और तीन आतंकी भी मारे गए थे। पिछली बार हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने काफी सतर्कता बरती।

Photos: पंपोर में EDI इमारत पर फायरिंग, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

झेलम दरिया के पूर्वी किनारे पर साढे़ तीन एकड़ में फैले ईडीआइ परिसर की बिल्डिंग में घुसे आतंकियों को मार गिराने का अभियान सोमवार सुबह छह बजे शुरू हुआ था, जो बुधवार को अपराह्न तीन बजे दो आतंकियों के शवों की बरामदगी के बाद समाप्त हुआ। एक आतंकी मंगलवार की शाम को साढ़े पांच बजे के करीब मारा गया था। दूसरे आतंकी ने मोर्चा संभाला जो बुधवार दोपहर बाद मारा गया। मेजर जनरल अशोक नरूला ने बताया कि हमने अपनी रणनीति के तहत समय लिया। आतंकियों के सफाए में ज्यादा क्षति न हो, इसको ध्यान में रखा गया। साथ ही सात मंजिली बिल्डिंग के चप्पे-चप्पे की तलाशी भी ली गई, जिससे सुरक्षा बलों के अभियान में ज्यादा समय लगा।

इस बार किसी तरह की नागरिक या सुरक्षाबलों की क्षति नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने फरवरी के दौरान हुई मुठभेड़ से सबक लेते हुए इस बार पांपोर, सेमपोरा व अन्य साथ सटे इलाकों में कफ्र्यू लागू कर रखा था। पांपोर व सेमपोरा व उसके साथ सटे इलाकों के लोगों ने कफ्र्यू का उल्लंघन कर मुठभेड़स्थल की तरफ मार्च का भी प्रयास किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन लोगों को वहां से खदेड़ दिया। मेजर जनरल नरूला ने ईडीआइ में एक साल के दौरान दूसरी बार आतंकियों के घुसने को लेकर अफसोस भी जताया।

पढ़ें- कश्मीर में थम नहीं रहा हिंसा का दौर, पैलेट गन से एक नौ वर्षीय बच्चा घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।