Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Queen Elizabeth: सबसे अधिक समय तक किया शासन; 15 देशों की महारानी समेत ये उप‍लब्धियां रहीं एलिजाबेथ के नाम

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी (द्वितीय) का गुरुवार को निधन हो गया। 96 वर्षीय महारानी छह फरवरी 1952 को ब्रिटिश साम्राज्य की शासक बनीं। महारानी एलिजाबेथ द्वि‍तीय के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। पढ़ें यह विशेष रिपोर्ट...

    By Krishna Bihari SinghEdited By: Updated: Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM (IST)
    Hero Image
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी (द्वितीय) का गुरुवार को स्काटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया।

    नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी (द्वितीय) का गुरुवार को स्काटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 96 वर्षीय महारानी छह फरवरी, 1952 को ब्रिटिश साम्राज्य की शासक बनीं। महारानी एलिजाबेथ कुल 70 साल और 211 दिन तक सिंहासन पर रहीं। वह दुनिया की सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहीं। ब्रिटेन के किंग जार्ज (छठे) और महारानी एलिजाबेथ की संतान एलिजाबेथ द्वितीय का विवाह 1947 में फिलिप माउंटबेटन से हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की चार संतानें

    फिलिप ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस थे। उनका निधन पिछले साल अप्रैल में हो गया था। महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की चार संतानें हैं। सबसे बड़े बेटे प्रिंस चा‌र्ल्स अब ब्रिटेन की राजगद्दी संभालेंगे। उनके दो भाई- प्रिंस एंड्रयू, प्रिंस एडवर्ड और बहन प्रिंसेस हैं।

    25 साल की उम्र में बनीं महारानी

    एलिजाबेथ द्वितीय अपने पिता जार्ज-6 की मृत्यु के बाद छह फरवरी, 1952 को सिर्फ 25 साल की उम्र में सिंहासन पर बैठीं। एलिजाबेथ अपने पिता की मृत्यु के समय केन्या में थीं और देश की महारानी के रूप में घर लौटीं।

    15 देशों की महारानी

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय न केवल ब्रिटेन बल्कि 15 अन्य देशों की भी महारानी थीं। हालांकि वे सीधे तौर पर ब्रिटेन से ही जुड़ी हुई थीं।

    इन देशों की राष्ट्राध्यक्ष

    ब्रिटेन के अलावा वे कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जमैका, बहामास, ग्रेनाडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, तुवालु, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, एंटीगुआ और बारबुडा की भी रानी थीं।

    सबसे अधिक समय तक शासन

    एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी थीं। 2015 में उन्होंने 63 साल और 217 दिन का शासन पूरा कर महारानी विक्टोरिया का रिकार्ड तोड़ा था। विक्टोरिया ने 63 साल 216 दिनों तक शासन किया था।

    15 प्रधानमंत्रियों को किया नियुक्त

    1952 में महारानी एलिजाबेथ के सिंहासन पर बैठने के समय विस्टन चर्चिल प्रधानमंत्री थे। लिज ट्रस महारानी के समक्ष शपथ लेने वाली 15वीं प्रधानमंत्री हैं।

    सशस्त्र बलों में प्रवेश करने वाली शाही परिवार की एकमात्र महिला सदस्य

    1939 में जब द्वितीय विश्वयुद्ध छिड़ा, तो एलिजाबेथ ने अपने पिता से इसमें शामिल होने के लिए विनती की। 1945 में 18 साल की उम्र में ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के रूप में प्रशिक्षित हुईं। तमाम जोखिमों के बावजूद वे अंतत: महिला सहायक क्षेत्रीय सेवा में शामिल हो गईं। इस तरह वे सशस्त्र बलों में प्रवेश करने वाली शाही परिवार की एकमात्र महिला सदस्य थीं।