आंध्र प्रदेश: पत्थर की खदान में धमाका, 11 की मौत; मुआवजे का एलान
राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल जिले में पत्थर की खदान में हुए विस्फोट की जानकारी ली।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 09:59 AM (IST)
करनूल, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की ग्रेनाइट पत्थर की खदान में एक बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। ये धमाका हाथी बेलागल गांव के अंतर्गत आनेवाले अलुरु ब्लॉक में हुआ है। हादसे में मारे गए सभी लोग ओडिशा के बताए जा रहे हैं।
इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने मुआवजे का एलान किया है। राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल जिले में पत्थर की खदान में हुए विस्फोट की जानकारी ली। उन्होंने धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। इसके अलावा सीएम ने उप मुख्यमंत्री और खदान मंत्री को घटना स्थल पर जाने और ऑपरेशन को मॉनिटर करने का आदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें