विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में हाथी ने मचाया उत्पात, धान की रखवाली कर रहे दंपती को कुचला

Published: Sat, 29 Nov 2025 11:30 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर वन क्षेत्र में एक हाथी ने धान की रखवाली कर रहे एक दंपती को कुचलकर मार डाला। ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में हाथी ने मचाया उत्पात धान की रखवाली कर रहे दंपती को कुचला (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ में हाथी ने मचाया उत्पात धान की रखवाली कर रहे दंपती को कुचला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हाथी ने दंपती को कुचलकर मार डाला

  2. धान की रखवाली कर रहे थे दंपती

  3. सूरजपुर जिले में हुई घटना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 25 हाथियों के दल से बिछड़े एक हाथी ने शुक्रवार देर रात धान की रखवाली कर रहे ग्रामीण दंपती को कुचलकर मार डाला। घटना सूरजपुर जिले की है।

बिसाही नवापारा निवासी कविलास राजवाड़े और उनकी पत्नी धनियारो शुक्रवार रात खेत के पास खलिहान में धान की रखवाली करते हुए सोए थे। रात करीब दो बजे हाथी ने खलिहान की दीवार को तोड़ दिया।

पत्नी ने भागकर जान बचाने की कोशिश की

दीवार टूटने की आवाज सुनकर दंपती जाग गए और भागने लगे, लेकिन हाथी ने पहले पति को सूंड से पकड़कर पटका और फिर कुचल दिया। इस दौरान पत्नी ने भागकर दीवार के दूसरी ओर जाने के लिए लकड़ी के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन भय के कारण सफल नहीं हो पाई। हाथी ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और कुचलकर मार डाला।

पहले हमले की चेतावनी, अब ट्रंप ने हवाई क्षेत्र किया बंद...वेनेजुएला में क्या करने वाला है अमेरिका?