Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bypolls 2023: महाराष्ट्र में 2 और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में 1 सीट पर होंगे उपचुनाव, दो मार्च को आएंगे नतीजे

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 03:58 PM (IST)

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। इन तीन राज्यों के अलावा महाराष्ट्र की दो सीटों और तमिलनाडु अरुणाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल झारखंड और लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव होंगे।

    Hero Image
    साल 2023 में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के अलावा देश के कई राज्यों में उपचुनाव होंगे।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय चुनाव निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने पूर्रवोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। इन तीन राज्यों के अलावा कई राज्यों में उपचुनाव भी होने वाले हैं। जबकि 2 मार्च को तीनों ही राज्यों में मतगणना होगी। नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और इससे पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई राज्यों में होंगे उपचुनाव 

    इसके अलावा, महाराष्ट्र की दो सीटों और तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की विधानसभा के साथ भी घोषित किए जाएंगे।

    त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में बनाए जाएंगे 9,125 पुलिंग स्टेशन

    बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल की अध्यक्षता में ईसीआई की टीमों ने पिछले सप्ताह राज्यों की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए त्रिपुरा और नागालैंड में यात्रा की थी। राजीव कुमार ने आगे जानकारी दी कि त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में 9,125 पुलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। बता दें कि नगालैंड का 12 मार्च, मेघालय का 15 मार्च और त्रिपुरा का 22 मार्च को समाप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: Assembly election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव, 2 मार्च को आएंगे नतीजे