यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Video: चुनाव अधिकारियों ने बीच रास्ते में रोकी पूर्व मुख्यमंत्री की कार, वजह आई सामने
Lok Sabha election 2024 चुनाव में पैसे का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए चुनाव आयोग अपनी कड़ी नजर बनाए ...और पढ़ें

एजेंसी, ऊटी। Lok Sabha election 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से सभी पार्टियां लोगों को लुभाने की कोशिश में है। इस बीच चुनाव में पैसे का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए चुनाव आयोग अपनी कड़ी नजर बनाए हुए हैं। तमिलनाडु में भी यही आलम है, यहां चुनाव के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो रखे हैं।
इसके चलते तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी की गाड़ी तक को चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने रोक दिया। चुनाव अधिकारियों ने गाड़ी की जांच के लिए कई देर तक इसे रोके रखा।
#WATCH | Ooty, Tamil Nadu: Former Tamil Nadu CM and AIADMK leader Edappadi K Palaniswami's vehicle was checked by the Election Commission's flying squad yesterday.
— ANI (@ANI) April 5, 2024
All 39 seats in Tamil Nadu will vote in a single phase on April 19. The counting of votes will be held on June 4.… pic.twitter.com/kgPR2S6hA7
चुनाव अधिकारी हर राज्य में दिखा रहे सख्ती
लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग का उड़न दस्ता जगह-जगह जांच अभियान चला रहा है। चुनावों में गलत चीजों के इस्तेमाल को रोकने के लिए यह अभियान चला रहा है। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।