विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी-बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में MLC चुनाव की तारीख की घोषणा; क्या है शेड्यूल

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 12:05 PM (IST)

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।

चुनाव आयोग ने की एमएलसी इलेक्शन की घोषणा। (फाइल फोटो।)

चुनाव आयोग ने की एमएलसी इलेक्शन की घोषणा। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. चुनाव आयोग ने 28 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव घोषित किए।

  2. उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में होंगे ये चुनाव।

  3. मतदान 23 अक्टूबर को, मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए विधान परिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये सीटें शिक्षक और स्नातक कोटे की हैं। इन सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को होगा और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

चुनाव आयोग ने आदेश में चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में 11 सीटों (पांच ग्रेजुएट और छह टीचर निर्वाचन क्षेत्रों), बिहार में आठ सीटों (चार ग्रेजुएट और चार टीचर निर्वाचन क्षेत्रों), महाराष्ट्र में पांच सीटों (तीन ग्रेजुएट और दो टीचर निर्वाचन क्षेत्रों) और कर्नाटक में चार सीटों (दो ग्रेजुएट और दो टीचर निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए चुनाव होंगे।

29 अक्टूबर को जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन

विधान परिषद चुनावों के लिए नोटिफिकेशन भी 29 सितंबर को जारी किया जाएगा और नॉमिनेशन 6 अक्टूबर को बंद होंगे। 7 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी और उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। वोटिंग 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी।

चुनाव आयोग ने आगे कहा कि चारों राज्यों के सभी संबंधित ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर राज्यसभा चुनाव का एलान, 16 अक्टूबर को होगी मतगणना