विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिपुर में मिलावटी शराब का कहर; तीन दिन में 11 लोगों की मौत, 181 का इलाज जारी

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2026 08:47 PM (IST)

मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से तीन दिनों के भीतर 11 लोगों की मौत हो गई है। 

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से तीन दिन में 11 लोगों की मौत। (फोटो-जागरण फाइल फोटो)

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से तीन दिन में 11 लोगों की मौत। (फोटो-जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंदेल जिले में मिलावटी शराब से आठ लोगों की मौत।

  2. तीन दिनों के भीतर हुई यह दुखद घटना।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, लोगों को चेताया।

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से तीन दिनों के भीतर 11 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को दो लोगों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति ने गुरुवार को दम तोड़ दिया था। इससे पहले 18 नवंबर को पांच लोगों की जान गई थी। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा है कि राज्य की राजधानी इंफाल के दो अस्पतालों में कम से कम 181 लोगों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने चकपिकरोंग उपमंडल और चंदेल जिले के आसपास के इलाकों में मिलावटी शराब के सेवन से आठ लोगों की मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मौतों का सटीक कारण अभी चिकित्सकीय जांच से प्रमाणित नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।

चंदेल के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने उपायुक्त को लिखे पत्र में बताया कि मृतकों द्वारा कथित तौर पर सेवन की गई शराब काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि चंदेल में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने या उसके उत्पादन की कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही, अगले आदेश तक स्थानीय स्तर पर बनी शराब और संदिग्ध स्रोतों से खरीदे गए मादक पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।