महाराष्ट्र: नंदुरबार में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत
महाराष्ट्र के धडगांव तालुका के मोडलगांव गांव में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की चपेट ...और पढ़ें

नंदुरबार में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
बच्चे अरंडी के बीज खा बैठे थे, जिसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त होने लगे
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है
एएनआई, मुंबई। धडगांव तालुका के मोडलगांव गांव में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाकी सात बच्चों का इलाज धडगांव ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।
गांव में बच्चे अरंडी के बीज खा बैठे थे, जिसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें धडगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बाकी सात बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
अरंडी के बीज जहरीले होते हैं और इन्हें खाने से गंभीर विषाक्तता हो सकती है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव वालों को अरंडी के पौधों और बीजों से बच्चों को दूर रखने की सलाह दी गई है।
#WATCH | Nandurbar, Maharashtra: Eight children were affected by suspected food poisoning after consuming castor seeds in Modalgaon village of Dhadgaon taluka. One girl tragically lost her life, while the remaining seven children are undergoing treatment at Dhadgaon Rural Hospital.
— ANI (@ANI) November 11, 2026