विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला आरक्षण पर सहमति की कोशिश... पीएम मोदी ने नेताओं को लिखा पत्र

Published: Sat, 11 Apr 2026 10:12 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण विधेयक पर सर्वसम्मति बनाने के लिए सभी दलों के नेताओं ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने नेताओं को लिखा पत्र (फाइल फोटो)

पीएम मोदी ने नेताओं को लिखा पत्र (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर सर्वसम्मति हेतु पत्र लिखा।

  2. विधेयक 16 अप्रैल को विशेष सत्र में होगा पेश।

  3. महिला आरक्षण 2029 से लागू होगा, सीटें बढ़ेंगी।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने से संबंधित नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक पर सर्वसम्मति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्तर से ही कोशिश शुरू हुई है।

16 अप्रैल को विशेष सत्र में पेश होने वाले संविधान संशोधन विधेयक के लिए उन्होंने सभी पार्टी के नेताओं को चिट्ठी लिखी है। वर्ष 2023 में पारित हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के बाद इसे 2029 से ही लागू किया जा सकेगा।

पीएम मोदी का पत्र

इसके लिए सीटें भी बढ़ाई जानी है और इस लिहाज से परिसीमन भी होगा। शनिवार को सभी नेताओं को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा, "16 अप्रैल से देश की संसद में एतिहासिक चर्चा होने जा रही है। कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब महिलाओं को आगे बढ़ने , निर्णय लेने और नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। मैं यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं ताकि हम सभी इस संशोधन को एक स्वर में पारित कराने के लिए एकजुट हों।"

कांग्रेस की ओर से चुनाव के बीच इस विधेयक को लाए जाने पर आपत्ति जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि सरकार चुनाव में इसका श्रेय लेना चाहती है। प्रधानमंत्री ने अपने दो पन्ने के पत्र में कहा है कि यह अवसर किसी पार्टी या व्यक्ति से उपर है।

2029 में होगा लागू

उन्होंने लिखा है कि 2023 में संसद से नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित कराने में सभी सदस्यों का योगदान था। उस समय सबने इसे जल्द से जल्द लागू कराने की भी बात कही थी। संविधान विशेषज्ञों से विचार विमर्श और गहन मंथन के बाद अब हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि पूर्ण भावना के साथ इसे लागू किया जाए।

2029 का लोकसभा चुनाव और बाद के सभी विधानसभा चुनाव में इसे लागू करना उचित अवसर होगा। गौरतलब है कि पहले इसे 2034 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की बात आ रही थी क्योंकि इसके लिए नई जनगणना के अनुसार परिसीमन भी किया जाना था।

लेकिन अब 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन कर इसे 2029 से ही लागू किया जाएगा। अब लोकसभा में 816 सीटें होंगी और महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित होंगी। जिन राज्यों में एक सीट है वहां हर तीसरे चुनाव में आरक्षण प्रभावी होगा।

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वैन की भिड़ंत में 10 की मौत; 18 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।