विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET विवाद और छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश गंगवार को मिली जिम्मेदारी

Published: Thu, 23 Jul 2026 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:44 AM (IST)

नीट-यूजी परीक्षा के विवाद और पेपर लीक मामले में लगातार आलोचना के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा ...और पढ़ें

शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

HighLights

  1. टी.के. अनिल कुमार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव बनाए गए

  2. छात्र लगातार शिक्षा मंत्री और अधिकारियों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट-यूजी परीक्षा के विवाद और पेपर लीक मामले में लगातार आलोचना के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया है।

उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटा दिया गया है। उन्हें शिक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर कर पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, टीके अनिल कुमार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव बनाए गए।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच लिया गया है।

छात्र लगातार शिक्षा मंत्री और अधिकारियों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली सहित कई शहरों में प्रदर्शन जारी हैं। ऐसे में सरकार के इस कदम को विवाद शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है। वे पहले मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव थे।

विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। वे श्री विवेक भारद्वाज की जगह लेंगे, जिनकी 31 जुलाई 2026 को सुपरएन्यूएशन हो रही है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • कटिकितला श्रीनिवास - आवास और शहरी मामलों के सचिव से उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव बनाए गए।
  • पीयूष गोयल - खान मंत्रालय के सचिव से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव बनाए गए।
  • टी.के. अनिल कुमार - स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव बनाए गए।