मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई: दाऊद इब्राहिम के करीबियों पर कसा शिकंजा, 4 करोड़ की संपत्ति जब्त
जांच के आधार पर ईडी ने डोंगरी की 'लम्बाट बिल्डिंग' को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। यह बिल्डिंग ...और पढ़ें

दाऊद इब्राहिम के करीबियों पर कसा शिकंजा, 4 करोड़ की संपत्ति जब्त
HighLights
दाऊद से संबंध मामले में ईडी ने मुंबई में जब्त की चार करोड़ की संपत्ति
ईडी ने डोंगरी की 'लम्बाट बिल्डिंग' को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है
आईएएनएस, मुंबई। ईडी ने जबरन वसूली और साजिश के एक मामले में चार करोड़ रुपये की संपत्ति और बैंकों में जमा धनरारशि को जब्त किया है।
इस मामले में फरार अंडर वर्ल्ड सरगाना दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी सलीम इकबाल कुरैशी (उर्फ सलीम फ्रूट) के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव डाला गया और उनसे संपत्ति हथियाने की साजिश रची गई।
जांच के आधार पर ईडी ने डोंगरी की 'लम्बाट बिल्डिंग' को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। यह बिल्डिंग फिलहाल सलीम फ्रूट की पत्नी शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी के नाम पर है।
इसके अलावा असलम अब्दुल रहमान पटनी और अन्य आरोपितों के बैंक खाते भी जब्त किए गए हैं। ईडी ने बताया कि अस्थायी रूप से जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत चार करोड़ रुपये है।
ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए), 2002 के प्रविधानों के तहत इन चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।